KKR vs SRH: हैदराबाद या कोलकाता, आईपीएल में किसका पलड़ा रहा है भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला आज गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
KKR vs SRH

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला आज गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों ही टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं. दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. अब उनकी नजर अपनी पहली जीत पर होगी.इस मैच से पहले आइए जानते हैं किस टीम का पलड़ा भारी है.

कोलकाता बनाम हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे, तो इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 20 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है. वहीं 10 मुकाबलों में हैदराबाद को जीत मिली हैं.

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: लाइव मैच में भिड़े प्रिंस यादव और टी स्टब्स, वीडियो वायरल

ईडन गार्डन्स में किसका पलड़ा भारी?

वहीं कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स की बात करें, तो यहां भी कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है. इस मैदान में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें 8 मैचों में कोलकाता तो 3 मैचों में हैदराबाद को जीत मिली है. इसके अलावा पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने थी, इस दौरान दोनों टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

आमतौर पर ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां खूब रन बरसते हैं और चौकों-छक्कों की जमकर जड़ी लगती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक हाई-स्कोरिंग पिच है. ऐसे में इस मैच में भी आज बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है.

क्या कहते हैं ईडन गार्डन्स के आंकड़े

आईपीएल में ईडन गार्डन्स के आंकड़ों पर नजर डाले, तो अब तक इस मैदान में कुल 100 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. इस मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42मैचों में जीत दर्ज की हैं.वहीं रन चेज करने उतरी टीम ने 57 मैचों में जीत हासिल की और 1 मैच बेनतीजा रहा.

ज़रूर पढ़ें