हसन नवाज ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोले- हर गेंदबाज से नफरत है, Video Viral

Hasan Nawaz India Remark Video: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाक बल्लेबाज हसन नवाज का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Hasan Nawaj

हसन नवाज

Hasan Nawaz India Remark Video: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाक बल्लेबाज हसन नवाज का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हसन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जहर उगलते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें हर भारतीय गेंदबाज से नफरत है. हसन का यह बयान सुनकर इंडियन फैंस भड़क उठे हैं.

भारत के गेंदबाजों से नफरात करते हैं हसन नवाज

दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भारत के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद उनका एक पुराना वीडियो लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. कुछ समय पहले पाकिस्तानी पत्रकार कादिर ख्वाजा को दिए गए एक इंटरव्यू में हसन नवाज से जब पूछा गया था कि वह दुनिया के किस गेंदबाज की धुनाई करना चाहते हैं. इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था हम भारत की टीम के लिए ऑफ कोर्स सोचते हैं कि उनके हर एक बॉलर को मारना है और उनके हर एक गेंदबाज से नफरत है.सीधी सी बात है.

हसन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी और भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. अब एशियन गेम्स के फाइनल में हसन द्वारा खेली गई 96 रनों की पारी के बाद उनका यह पुराना वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो गया.

पाक के लिए बना ट्रेंड

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए भारत के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना अब ट्रेंड बनता जा रहा है. यह पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय टीम को लेकर जहर उगला है. हसन नवाज के पहले भी कई पाकिस्तानी क्रिकेटर टीम इंडिया को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं.

भारत ने दूसरी बार जीता गोल्ड

2023 में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था और अब 3 साल बाद टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा किया. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी और इस तरह टीम इंडिया ने 19 रनों से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: Hong Kong Sixes 2026: भारतीय टीम के कप्तान बने भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या को भी मिली जगह

ज़रूर पढ़ें