IND vs SA: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 महामुकाबले के टिकट कैसे और कहां खरीदें ? पढ़ें पूरी डिटेल

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले का टिकट आप Bookmyshow एप या उसकी वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
IND vs SA

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी दौर पर पहुंच चुका है. 21 फरवरी से सुपर-8 मुकाबले शुरू हो जाएंगे. 22 फरवरी को भारतीय टीम इस चरण में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. इस हाई-वोल्टेज मैच को स्टेडियम में बैठकर देखने के लिए टिकटों की डिमांड तेज हो गई है. अगर आप भी इस मैच का लाइव रोमांच उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कैसे और कहां खरीदें इस मैच की टिकट.

कैसे और कहां खरीदें टिकट?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले का टिकट आप Bookmyshow एप या उसकी वेबसाईट से खरीद सकते हैं. Bookmyshow आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आधिकारिक टिकट स्पॉन्सर है. ऐसे में इस मुकाबले का टिकट आप वहीं से खरीद सकते हैं.

अब बात करें कि टिकट कैसे खरीदें, तो सबसे पहले Bookmyshow एप या उनकी वेबसाईट पर जाएं. फिर सेक्शन चुने या सीधे वेन्यू या भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल देखें. इसके बाद भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच चुनें. इसके बाद टिकट बुक पर क्लिक करें और अपनी सीट चुनें और पेमेंट करें. जैसे ही आप पेमेंट करेंगे उसके बाद Bookmyshow एप के प्रोफाइल सेक्शन पर आपको डिजिटल एम-टिकट मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मैच में दर्ज हुआ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

कितनी है कीमत?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस महामुकबले की टिकट की प्राइस की बात करें तो इसकी शुरुआत 1000 रुपये के साथ होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच की टिकट की कीमत 25,000 हजार तक जा सकती है. आप टिकट स्टैंड के हिसाब से अपना पसंदीदा टिकट खरीद सकते हैं. टिकट की कीमत स्टैंड के हिसाब से तय की गई है.

ग्रुप स्टेज में भारत ने जीते सारे मैच

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही है. टीम ने लीग स्टेज के सभी मैच जीतकर सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री कर ली है. अब टीम इंडिया की नजर सुपर-8 के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी.

ज़रूर पढ़ें