ICC T20 Ranking में ईशान किशन की लंबी छलांग, टॉप-5 में मारी एंट्री, देखिए पूरी लिस्ट

ICC T20 Ranking: आईसीसी ने अपनी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग अपडेट कर दी है, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में जगह बना ली है.
Ishan Kishan

ईशान किशन

ICC T20 Ranking: आईसीसी ने आज 25 फरवरी को अपनी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग अपडेट कर दी है, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में जगह बना ली है.

ICC T20 Ranking में ईशान किशन की लंबी छलांग

आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग अपडेट कर दी है, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 3 स्थान का इजाफा हुआ है. बता दें, ईशान पहले आठवें पायदान पर थे, लेकिन हाल के मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के साथ उन्होंने टॉप-5 में जगह बना ली है. ईशान इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी हुआ है. ताजा रैंकिंग के मुताबिक वह 742 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा कारनामा, शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

टॉप पर अभिषेक

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में वह सिर्फ 15 रन ही बना सके, जबकि तीन मैचों में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए. लगातार फ्लॉप होने के बावजूद अभिषेक 877 रेटिंग के साथ दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं.

टॉप-10 में किन खिलाड़ियों को जगह?

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर 815 रेटिंग के साथ इंग्लैंड के फिल साल्ट काबिज हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दो स्थान छलांग मारकर तीसरे पायदान पर आ गए हैं. वहीं, पाथुम निसांका एक स्थान नीचे लुढ़ककर चौथे पायदान पर हैं. पांचवें नंबर पर ईशान किशन आ गए हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर बने हुए हैं. तिलक वर्मा 3 स्थान नीचे लुढ़ककर सातवें नंबर पर आ गए हैं. आठवें स्थान पर जोश बटलर, 9वें पर डेवाल्ड ब्रेविस और 10वें स्थान पर टिम सेफ़र्ट बने हुए हैं.

ज़रूर पढ़ें