‘कोई हद पार करेगा…’, श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेंटेटर हर्षा भोगले को दिया जवाब

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर हुआ विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. जिसके चलते भारतीय ओपनर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब इन सब के बीच जायसवाल ने खुद दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले को करारा जवाब दिया है.
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर गरमा गर्मी देखने को मिली. यह विवाद अब मैदान से सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. मैदान पर हुई इस भिड़ंत के बाद भारतीय ओपनर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब इन सब के बीच जायसवाल ने खुद दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले को करारा जवाब दिया है.

श्रीलंकाई गेंदबाज से मैदान पर भिड़े थे यशस्वी जायसवाल

दरअसल कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर 45 रन बनाकर बोल्ड हो गए. आउट होने के बाद जायसवाल पवेलियन लौट ही रहे थे कि तभी फर्नांडो ने उनके कुछ कहते हुए आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग भी हुई. दोनों खिलाड़ियों का बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: रवींद्र जडेजा ने WTC में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी

हर्षा भोगले ने रखी अपनी राय

क्रिकबज ने भोगले की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि क्या जायसवाल ने हद पार की? इस वीडियो में भारतीय दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी राय रखी है.भोगले का मानना था कि आउट होने के बाद जायसवाल को फर्नांडो से नहीं उलझना चाहिए था, बल्कि उन्हें पवेलियन की ओर बढ़ते रहना चाहिए था.

जायसवाल ने दिया जवाब

भोगले के इस वीडियो पर यशस्वी जायसवाल ने कमेंट कर जवाब दिया है. जायसवाल ने लिखा,अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो कृपया अपना फैसला न सुनाए. अगर कोई हद पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि यह भारत लड़ेगा और जवाब देगा.

ज़रूर पढ़ें