IND A VS SL A: विपराज निगम की एक गलती पड़ी भारी, टीम इंडिया को लगा 5 रन का फटका

Vipraj Nigam: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले में विपराज निगम की एक गलत टीम पर भारी पद गई है, जिसके कारण टीम को 5 रन गवाने पड़े.
Vipraj Nigam

विपराज निगम

Vipraj Nigam: श्रीलंका में इन दिनों ट्राई नेशन सीरीज जारी है, जिसका चौथा मुकाबला 15 जून को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 265 रन बनाए. हालांकि इस दौरान विपराज निगम की एक गलती टीम पर भारी पड़ी और टीम पर 5 रनों की पेनाल्टी लग गई. आइए जानते है क्या है पूरा मामला…

विपराज निगम की गलती पड़ी भारी

दरअसल भारत की पारी के दौरान 37 वें ओवर में विपराज निगम पिच के बीच में रन लेने के लिए दौड़ पड़े. डेंजर जोन में स्पाइक्स के साथ जाना मना होता है. बल्लेबाज को पहले ही वार्निंग दे दी जाती है कि आगे से ऐसा कुछ नहीं करना है, लेकिन विपराज निगम ने उस गलती को दोहराया और जिसका नुकसान टीम को झेलना पड़ा. कुछ ही ओवर पहले ही फील्ड अंपायर ने विपराज को चेतावनी दी थी कि आपको मिडिल ऑफ द पिच से दूर रहकर भागना है, लेकिन उन्होंने इसे दोहराया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.

यह भी पढ़ें: IND A VS SL A: 143 रनों पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर IPL स्टार सूर्यांश-विपराज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

टीम इंडिया को हुआ 5 रनों का नुकसान

इस मैच में भारत ए ने अपने सभी विकेट गंवा कर 49.2 ओवर में 265 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 261 रनों का टारगेट ही चेज करना होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि विपराज निगम की गलती के कारण भारत ने पेनल्टी के रूप में अपने 5 रन खो दिए हैं.इस तरह श्रीलंका ए को जीत के लिए 266 रनों का नहीं बल्कि 261 रन का टारगेट चेज करना होगा.

भारत को फ्री में मिले थे 5 रन

दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में भारत ए को पांच रन फ्री में मिले थे. पेनल्टी के रूप में भारत के खाते में ये 5 रन जोड़े गए थे, लेकिन अब टीम ने वो 5 रन गंवा दिए हैं. भारत की पारी के दौरान 16वें ओवर में कुगाथस मथुलान ने वाइड गेंद फेंकी, जो विकेट के पीछे गई थी. इस दौरान यह गेंद विकेटकीपर के हेलमेट में जाकर लगी थी और इस तरह भारत को पांच रन फ्री में मिले थे. नियमों के मुताबिक फील्डिंग साइड के किसी भी बाहरी ऑब्जेक्ट पर अगर गेंद लगती है तो बल्लेबाजी टीम को 5 रन फ्री में दिए जाते हैं.

ज़रूर पढ़ें