IND VS AFG ODI: गिल की गलती से रन आउट हुए रोहित शर्मा! 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारत और अफगनिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला गया. इस मैच में भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रनआउट का शिकार हुए. इस मैच में रोहित 16 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए.
रनआउट हुए रोहित शर्मा
अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे. भारत की पारी के दौरान पांचवां ओवर एएम ग़ज़नफ़र डालने आए. इस ओवर की चौथी गेंद को रोहित शर्मा ने हल्के हाथों से खेला और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े. हालांकि दूसरे छोर पर मौजूद शुभमन गिल गेंद को देख रहे थे और गेंदबाज के फॉलो-थ्रू के पीछे फंस गए.
गिल ने रोहित को वापस लौटने का इशारा किया, लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी क्योंकि रोहित पिच के बीच तक पहुंच चुके थे. राशिद ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद बॉलर की ओर फेंकी और गेंदबाजी ने तेजी से कीपर की तरफ थ्रो किया, जिसने बेल्स गिरा दीं. अंपायर ने रन-आउट की जांच के लिए फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा, लेकिन रोहित तब तक पवेलियन की ओर वापस जा चुके थे.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: W,W,W…डेब्यू मैच में हर्ष दुबे का धमाका, अफगानिस्तान के खिलाफ झटके 3 विकेट
अफगनिस्तान ने दिया 195 रन का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगनिस्तान ने निर्धारित 25 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज़ की शतकीय पारी के दमपर 194 रन बनाए. गुरबाज़ ने इस मैच में 51 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा अफगनिस्तान के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी ने 30 गेंदों में 27 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए. भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी की और 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 सफलता मिली.