IND vs ENG: 20 गेंदें कोई रन नहीं…लॉर्ड्स में प्रसिध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब छकाया

Prasidh Krishna: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा ने 20 गेंदों में कोई रन नहीं दिया.
Prasidh Krishna

प्रसिध कृष्ण

Prasidh Krishna: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट और जैकब बेथल ने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 58 रन बोर्ड पर लगाए. इस ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने प्रसिध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब छकाया.

प्रसिध कृष्णा ने फेंका कमाल का स्पेल

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में प्रसिध कृष्णा ने तेज गेंदबाजी की कमान संभाली. कृष्ण के सामने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी एक-एक रन को तरसते नजर आई. शुरुआती पावरप्ले में उन्होंने कसी हुई लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की. अपने पहले स्पेल में प्रसिध ने 5 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4.20 की बेहतरीन इकॉनमी से 21 रन दिए. अपने इस स्पेल के दौरान प्रसिध ने दो मेडन ओवर फेंके.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे खिलाड़ी? जानें वजह

20 गेंदों में नहीं दिया कोई रन

इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण का दबदबा ऐसा था कि उन्होंने लगातार 20 गेंदों में कोई रन नहीं दिया. इस मैच में कृष्ण ने अपने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए. लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की. चौथे ओवर में प्रसिध फिर गेंदबाजी करने आए और उन्होंने इस ओवर की आखिरी 5 गेंदों डॉट फेंकी. इसके बाद उन्होंने छठे और आठवें ओवर में कोई रन नहीं दिया. इसके बाद पावरप्ले के आखिरी यानी दसवें ओवर में कृष्ण ने लगातार 3 डॉट गेंदे डाली और इस तरह उन्होंने 20 डॉट बॉल का आंकड़ा पूरा किया.

10 ओवर में दिए 69 रन

इस मैच में प्रसिध कृष्ण ने 10 ओवर में 6.90 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 69 रन खर्च किए, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 2 वाइड गेंद भी फेंकी.

ज़रूर पढ़ें