IND vs ENG 2nd T20: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, जानें कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मैच
भारत बनाम इंग्लैंड
IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. हालांकि चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए हैं और फिलहाल सीरीज 0-0 की बराबरी पर है. अब फैंस की नजरें दूसरे टी20 मैच पर टिकी हुई हैं. तो आइए जानते हैं कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच.
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई शानिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे शुरू होगा और टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे होगा. पहले मैच को देखने के लिए जहां भारतीय फैंस को देर रात तक जागना पड़ा था तो वहीं दूसरे मैच को देखने के लिए उन्हें देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ‘भागा क्यों नहीं तू…’,रन आउट होने के बाद अभिषेक -ईशान के बीच तीखी बहस का Video वायरल
पहले मैच में कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन?
चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. शुरुआती झटके लगने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. इसके अलावा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने 59 रन की विस्फोटक पारी खेली. जबकि स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन की अहम पारी खेली. हालांकि बारिश के कारण यह मैच बिना नतीजे के ही रद्द कर दिया गया. इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकी.
कहां देखें लाइव?
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज को टीवी पर टेलिकास्ट करने के राइट्स सोनी नेटवर्क क पास हैं. ऐसे में टीवी पर आप इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी.