IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? जानिए किन खिलाड़ियों को मौका देंगे गंभीर-सूर्या
टीम इंडिया
IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले से पहले सबकी नजरे भारत की प्लेइंग 11 पर टिकी हुई हैं. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि इंग्लिश टीम के खिलाफ हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या किन ग्यारह खिलाड़ियों को मौका देंगे?
संजू के साथ कौन करेगा ओपन?
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन का प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन की विस्फोटक पारी खेल बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की कर ली है इसके अलावा उनके जोड़ीदार के रूप में अभिषेक शर्मा नजर आ सकते हैं. हालांकि इस टूर्नामेंट में अभिषेक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन इसके बावजूद राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के लिए उन्हें संजू के साथ ओपनिंग के लिए भेजा सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने किया अनोखा डांस, वीडियो वायरल
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मौका
ओपनिंग जोड़ी के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. वहीं चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर वह इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं. वहीं छठे और सातवें नंबर पर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. जबकि आठवें नंबर पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर सकते हैं.
गेंदबाजी विभाग मैं इन खिलाड़ियों को मौका
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत तीन प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. जिसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है. जबकि टीम के पास हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे जैसे अतिरिक्त गेंदबाजों के विकल्प मौजूद है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.