IND vs IRE 1st T20I: भारत-आयरलैंड का पहला टी20 आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
भारत बनाम आयरलैंड
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 6:00 बजे से शुरू होगा. इस मैच से 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मैच पर टिकी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं…
कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 में शामिल किया गया है. आईपीएल 2026 में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में जगह बनाई है.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी का गजब क्रेज, फैंस की भीड़ के चलते बनाए गए अस्थायी स्टैंड
कहां देखें लाइव?
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच को हिंदी में देख सकेंगे. वहीं सोनी स्पोर्ट्स 5 पर आप इस मैच को इंग्लिश में देख सकते हैं. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर उपलब्ध रहेगी. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठाने के लिए आपको सोनी लिव ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
किसका पलड़ा भारी?
भारत बनाम आयरलैंड टी0 मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, ये सभी मैच भारत ने ही जीते हैं. इस फॉर्मैट में आयरलैंड अब तक भारत को एक भी मैच में हरा नहीं पाया है. साल 2023 में भारत ने आयरलैंड दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी.