Rising Stars Asia Cup 2026: वैभव-अभिषेक मचाएंगे धमाल, राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत का मैच कब?

Rising Stars Asia Cup 2026: राइसिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज आज यानी 20 नवंबर से हो गया है. टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी.
Rising Stars Asia Cup

राइजिंग स्टार्स एशिया कप

Rising Stars Asia Cup 2026: राइसिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज आज यानी 20 नवंबर से हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हांगकांग और बांग्लादेश ए टीम के बीच खेला जा रहा है. 50 ओवरों के फॉर्मैट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहले ही टी20 क्रिकेट में खास पहचान बना चुके हैं.

अब उनके पास 50 ओवर में भी अपना दम दिखाने का मौका है. इंडिया ए की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत की कमान संभाल रहे तिलक वर्मा

इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रिंकू सिंह को उनका डिप्टी बनाया गया है. भारत की ओर से राइसिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी धमाल मचाते नजर आएंगे. इसके अलावा इस टूर्नामेंट के लियी आयुष बदोनी और शाहबाज अहमद को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी इंजरी से उबरकर इस टूर्नामेंट से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं.

कुल 8 टीमें ले रहीं हिस्सा

राइसिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फॉर्मैट की बात करें, तो यह टूर्नामेंट 50 ओवरों के फॉर्मैट में खेला जा रहा है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं. सभी आठों टीमों को 4-4 के दो ग्रुप्स में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. हर टीम को अपने ग्रुप की अन्य टीमों के साथ 1-1 मैच खेलना है. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी और बाकी बची 2-2 टीमें बाहर हो जाएंगी. ग्रुप ए पर जो भी टीम टॉप पर रहेगी उसका सामना सेमीफाइनल में ग्रुप बी की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा.

टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल

20 नवंबर को भारत अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 22 नवंबर को इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच भिड़ंत होगी. इस मैच पर सबकी नजर होगी क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा से काफी रोमांचक रहते हैं. इसके बाद लीग स्टेज में भारत का तीसरा और आखिरी मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे.

राइसिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें