IND vs PAK Hockey: फाइनल से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच महाजंग, जानें कब और कहां देखें U-18 एशिया कप का सेमीफाइनल

IND vs PAK Hockey U-18 Asia Cup: अंडर-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होगा.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK Hockey U-18 Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला किसी भी खेल का हो, अक्सर रोमांच अपने चर्म पर होता है. इसी कड़ी में भारतीय मेंस हॉकी टीम शुक्रवार को जापान में अंडर-18 एशिया कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगी. इस मुकाबले में दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

अंडर-18 एशिया कप में भारत का शानदार प्रदर्शन

अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. भारतीय टीम पूल ए में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरे नंबर पर रही. भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 32 गोल किए और सिर्फ 6 गोल खाए हैं. भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत कजाकिस्तान के खिलाफ 13-0 की शानदार जीत के साथ की थी. लेकिन मेजबान जापान के खिलाफ उन्हें 2-4 से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान में किसका दबदबा? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-18 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत में टीवी पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा. लेकिन दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठाने के लिए आपको यू-ट्यूब पर एशियन हॉकी फेडरेशन के ऑफिशियल चैनल @official_asian_hockey को सर्च करना होगा. यहां आप इस रोमांचक मुकाबले को बिल्कुल फ्री देख सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें