IND vs PAK मैच के टिकट कितने में मिल रहे हैं? कोलंबो की फ्लाइट और होटल के दाम सुनकर चकरा जाएगा सिर!

IND vs PAK: मुकाबले की टिकट सस्ते दामों में मिल रही है, तो वहीं दूसरी कोलंबों की फ्लाइट और होटलों के दाम आसमान छू रहे हैं.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है. मैदान पर रोमांच से पहले ही इस मैच ने फैंस की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है. जहां एक ओर मुकाबले की टिकट सस्ते दामों में मिल रही है, तो वहीं दूसरी कोलंबों की फ्लाइट और होटलों के दाम आसमान छू रहे हैं.

कितने की है मैच टिकट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआती टिकट प्राइस श्रीलंकाई रुपया 1500 रखी गई है. भारतीय करेंसी के मुताबिक यह करीब 430 रुपये के आसपास है. यानि भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव टिकट बहुत ज्यादा महंगी नहीं है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने अफगानिस्तान के इस प्लेयर पर ठोका तगड़ा जुर्माना

फ्लाइट के किराये में हुई बढ़ोतरी

भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख नजदीक आते ही भारत से श्रीलंका जाने वाली फ्लाइट्स की मांगें तेजी से बढ़ गई हैं और इनके किराये में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट्स के टिकटों के दाम 40 से 60% तक बढ़ गए हैं. कई तारीखों में टिकटों के दाम 1 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं.

होटलों के बढ़े दाम

सिर्फ फ्लाइट ही नहीं, कोलंबो के होटलों ने भी मैच वीकेंड पर अपने रेट बढ़ा दिए हैं. आम दिनों पर 5-7 हजार रुपए में मिलने वाले कमरों की कीमत 20 से 30 हजार तक पहुंच गई है. कोलंबो के फेमस रामाडा होटल के एक स्टाफ ने बताया कि उनके होटल के लगभग सभी कमरे बुक हो चुके हैं. कोलंबो के अलावा आसपास के शहरों के भी सभी होटल बुक हो चुके हैं.

कहां खरीदें टिकट?

आईसीसी के दो ऑफिशियल टिकट पार्टनर हैं, BookMyShow और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026. जहां से फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के टिकट खरीद सकते हैं. आप BookMyShow से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की टिकट खरीद सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें