IND vs ZIM: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया दम, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
टीम इंडिया (Photo-BCCI)
IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज का शानदार आगाज करते हुए पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की टीम को 20 ओवर में 125/7 के स्कोर पर ही रोक दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने 126 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. भारत की इस जीत के हीरो मयंक यादव रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने अपना जलवा दिखाया और 18 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली.
1st T20I. India Won by 7 Wickets https://t.co/NKa0znQQ3H #TeamIndia #ZIMvIND #1stT20I
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (सी), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी