IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने गेंद से किया कमाल

IND vs ZIM : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है.
Team India

टीम इंडिया (Photo-BCCI)

IND vs ZIM : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं.

जवाब में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 129 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने 2.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन दिए और 3 विकेट झटके.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (सी), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

ज़रूर पढ़ें