IND W vs PAK W: मंधाना-हरमनप्रीत की ऐतिहासिक साझेदारी, पाकिस्तान के खिलाफ रच दिया नया कीर्तिमान
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (सोर्स BCCI Women)
Mandhana-Harmanpreet Partnership: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमानप्रीत कौर ने एक ऐतिहासिक साझेदारी कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की.
मंधाना-हरमनप्रीत ने खेली ऐतिहासिक साझेदारी
भारत की ओर से स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन की शानदार साझेदारी की. यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. मंधाना ने इस मैच में बेहतरीन अर्धशतक जड़ा, जबकि हरमनप्रीत ने उनका अच्छा साथ देते हुए इस रिकॉर्ड साझेदारी में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले यह रिकॉर्ड शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े थे.
यह भी पढ़ें:
स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी
इस मैच में स्मृति मंधाना ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली.उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बता दें, टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय महिला द्वारा यह दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों किलो घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. जिसके चलते पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में महज 106 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने 64 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया. भारत की इस जीत में दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.