जयवर्धने का छोड़ा कैच, तिलक की कप्तानी पर भी सवाल… 4 गलतियों से सेमीफाइनल में हारी इंडिया A
इंडिया ए
India A Semifinal Loss Mistakes: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के हाथों इंडिया ए को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 317/8 का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी और श्रीलंका ने 41.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस हार के साथ भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया है. मुकाबले में भारतीय टीम से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभाग में गलतियां हुई.साथ ही कप्तान तिलक वर्मा के कई फैसले भी सवालों को घेरे में रहे.
इंडिया ए की हार के 4 बड़े कारण
1. शुरुआती ओवरों में छोड़ा कैच
श्रीलंका ए की पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान तिलक वर्मा ने हर्षित राणा की गेंद पर लसिथ क्रूसपुले का कैच छोड़ दिया. इसके तुरंत बाद अरशद खान की गेंद पर तनुष कोटियान ने बैकवर्ड पॉइंट पर सिनेथ जयवर्धने का आसान कैच टपका दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी कर भारत के हाथ से मैच छीन लिया.
2. भारतीय बल्लेबाजों की लड़खड़ाती पारी
इंडिया ए के ओर से वैभव सूर्यवंशी (40) और अभिषेक शर्मा ने (78) रन की पारी खेलकर भारत को 80 रनों की तेज शुरुआत दिलाई थी. मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब भारत 29 ओवर में 197/2 के मजबूत स्कोर पर था, लेकिन तिलक वर्मा की 66 गेंदों में 53 रन की धीमी पारी ने रन गति को काम कर दिया.
क्रीज पर सेट होने के बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरफ लड़खड़ा गई और टीम ने सिर्फ 38 रनों के अंडर 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर 235/6 हो गया. अगर भारत की ओर से शाहबाज अहमद तनुष कोटियान के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी नहीं करते, तो भारत 300 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाता.
3. तिलक वर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल
इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को सेमीफाइनल मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया. उनकी जगह हर्षित राणा पर भरोसा जताया गया. प्रिंस ने इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ 5 और पाकिस्तान ए के खिलाफ 2 विकेट चटकाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बेंच पर बैठाने के फैसले को लेकर तिलक वर्मा की कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है.
4. भारत की खराब गेंदबाजी
सेमीफाइनल मैच के बाद खुद कप्तान तिलक वर्मा ने माना कि उनकी योजना शुरुआती 15 ओवरों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 6 रन प्रति ओवर से कम पर रोकने की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस प्लान को मैदान पर लागू नहीं कर सके. वहीं, इस मैच में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे. उन्हें सिर्फ 2 सफलता मिली.



