पाकिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया ने आक्रामक जश्न मनाया तो बवाल क्यों? छिड़ी बहस तो आया BCCI का रिएक्शन
इंडिया-पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप
ओमान के अल अमरात (Al Amerat) में अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया है. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. उधर दूसरी तरफ इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा जमकर जश्न मनाया गया. इस जश्न के वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और इन्हीं को लेकर बवाल मच गया है.
भारतीय टीम के सपोर्ट में BCCI
दरअसल भारतीय टीम के 10वें नंबर के बल्लेबाज मोहित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आखिरी गेंद पर चौका मारकर मैच भारत का जिता दिया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. खिलाड़ियों का ये अक्रामक जश्न चर्चा का विषय का बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इसकी अलोचना हो रही है लेकि अब बीसीसीआई ने इस मामले पर खिलाड़ियों को समर्थन करते हुए टीम इंडिया का साथ दिया है.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे करते नजर आए. इस पर हो रही आलोचना के बीच BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम का बचाव किया है. सैकिया ने कहा कि मुश्किल हालात में जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों को जश्न मनाने का पूरा अधिकार है. यह उनके आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दिखाता है.
जश्न उनके संघर्ष और जुझारूपन को दिखाता-देवाजीत सैकिया
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों का जश्न उनके संघर्ष और जुझारूपन को दिखाता है. उन्होंने कहा, ‘मैच कितना रोमांचक था, इसे देखिए. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला भारत के पक्ष में नहीं है. इसके बावजूद टीम जीतने में सफल रही. यह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दर्शाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब खिलाड़ी इतनी मुश्किल स्थिति से मैच जीतते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से जश्न मनाने का अधिकार है. हमें इसकी इजाजत देनी चाहिए.’



