Ind vs WI 5h T20I: बारिश बनी विलेन,भारत-वेस्टइंडीज बेंगलुरु टी20 मैच रद्द, 2-2 से सीरीज बराबर

IND vs WI Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया है.
IND vs WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया है. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण मुकाबला रद्द करना पड़ा. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टॉस देर से हुआ, जिसके चलते 9-9 ओवर का मुकाबला खेला जाना था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पूरे 9 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और बीच में ही मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

ज़रूर पढ़ें