IPL 2026: क्या टीम होटल में कगिसो रबाडा ने पी सिगरेट? वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल!
कगिसो रबाडा
Kagiso Rabada: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो क्लिप है. बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सिगरेट पिता नजर आ रहा है.कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि स्टार पेसर कगिसो रबाडा है.
क्या कगिसो रबाडा ने टीम होटल में पिया सिगरेट?
आईपीएल 2026 के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कगिसो रबाडा जैसे दिखने वाला एक शख्स सिगरेट पिता नजर आ रहा है.वायरल वीडियो में कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें गुजरात टाइटंस से जुड़ा बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि गुजरात के स्टार पेसर कगिसो रबाडा है. हालांकि ये वीडियो कब और कहां का है इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
KAGISO RABADA WAS SMOKING 🚬 🤯
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 22, 2026
– Kagiso Rabada was smoking & got got caught in camera. After seeing this Rashid Khan and GT's players not happy with Rabada's behaviour. Rashid Khan & staffs came and asked him, "What is this?" pic.twitter.com/zSYuzwygAb
यह भी पढ़ें: ‘तुम आया, साथ में कैमरा लाया…’, IPL 2026 के बीच धोनी ने दीपक चाहर की लगाई क्लास, VIDEO वायरल
पहले भी विवादों में रहे रबाड़ा
यह पहला मौका नहीं है जब रबाड़ा का नाम किसी विवाद में सामने आया हो. इससे पहले आईपीएल 2025 के दौरान डोपिंग के कारण वह 1 महीने का बैन झेल चुके हैं. उस दौरान उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था. हालांकि बाद में वह टीम के साथ दोबारा जुड़ गए थे.
आईपीएल 2026 में अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के प्रदर्शन की बात करें, तो अब तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक खेले आज्ञे 6 मैचों में उन्होंने 10 विकेट लिए है.