IPL 2026: लुंगी एनगिडी की इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट, पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी
लुंगी एनगिडी
Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच के दौरान उनके सिर पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अब एनगिडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है.
लुंगी एनगिडी ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट
दरअसल दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. अब एनगिडी ने खुद अपनी स्थिति को लेकर अपडेट दिया है. बता दें, अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ”मैसेज के लिए शुक्रिया, मैं अब ठीक हूं.”
Lungi Ngidi’s Instagram story. 👏❤️ pic.twitter.com/w5HIUr2WXl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 26, 2026
अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अब ठीक हैं और उन्हें शनिवार को ही देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. बता दें, गेंदबाज के इलाज के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर किरण कुमार गांधी एनगिडी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.
कैसे लगी थी चोट?
बता दें, पंजाब की पारी के दौरान तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए थे. ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने शॉट खेला, जसीके बाद गेंद हवा में थी. उनका कैच लपकने के प्रयास में एनगिडी सर के भल गिर गए. गिरते वक्त उनके सिर का हिस्सा जमीन से टकरा गया और उन्हें चोट लग गई. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की 152 रन की नाबाद पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आसानी ने लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 वीकत से यह मुकाबला जीत लिया.