IPL 2026: नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने किया अनोखा डांस, वीडियो वायरल
महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट प्रैक्टिस के दौरान मजेदार अंदाज में डांस करते नजर आए. कैप्टन कूल का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
नेट प्रैक्टिस में दिखा अलग अंदाज
दरअसल रविवार को सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए अपना प्री-सीजन कैंप आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है. इस दौरान सीएसके के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. एक मौके पर गेंद छोड़ने के बाद उन्होंने मजेदार अंदाज में डांस मूव किए, जिसे देखकर साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाप भी मुस्कुराने लगे. धोनी का यह अनोखा अंदाज थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Yes, Thala! That’s a wide! 🥰
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2026
Cuteness overloaded! 💛#WhistlePodu pic.twitter.com/liUhdOsyiy
यह भी पढ़ें: IND vs WI: संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के फैन हुए शशि थरूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफ़ों के बांधे पुल
इस सीजन कौन होगा कप्तान?
बता दें, आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कमान स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों होगी. इससे पहले सीएसके ने एमएस धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. 2022 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रवींद्र जडेजा को नया कप्तान नियुक्त किया गया था. लेकिन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और धोनी को एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई. बाद में आईपीएल 2024 के लिए धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज को सौंपी. हालांकि उनकी कप्तानी में सीएसके कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.
आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेवीस, सरफराज खान, एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अमन खान, वीर, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, नाथन एलिस, मैट हेनरी, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।