IPL 2026 Points Table: पंजाब की हार के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल? जानें ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका कब्जा

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदलती नजर आ रही है.
IPL 2026 Points Tables

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. हाल ही में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन टॉप पोजिशन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है.

हार के बावजूद टॉप पर पंजाब

मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ये पंजाब की इस सीजन की पहली हार है. हालांकि इस हार के बावजूद 13 अंकों के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका पर शीर्ष पर बनी हुई है. पंजाब ने अब तक खेले 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पॉइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: MI vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मिली हार, तो क्या टूट जाएगा मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? जानें पूरा समीकरण

राजस्थान को मिला फायदा

इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है. इस मैच से पहले राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर थी. लेकिन इस जीत के बाद वह एक स्थान ऊपर आ गई है.

अन्य टीमों का हाल

10 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर हैं. वहीं 8 अंक के साथ गुजरात टाइटंस पांचवें पायदान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 6-6 अंक के साथ छठे और सातवें स्थान पर है. इसके अलावा 5 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें पायदान पर है. 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर हैं. वहीं 4 अंक के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी नंबर पर है.

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

बता दें, 40 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप में कब्जा है. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 400 रन बना लिए हैं. वहीं पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें