MI vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मिली हार, तो क्या टूट जाएगा मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? जानें पूरा समीकरण

MI vs SRH: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. 7 में से 2 मैचों में जीत दर्ज करकर टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है.
Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस

MI vs SRH: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन मुंबई इंडियंस लगातार संघर्ष कर रही है. टीम ने अब तक खेले 7 में से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत दर्ज की है. इसी के साथ मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी कठिन हो गई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम हैदराबाद के खिलाफ आज का मैच हार जाती है, तो क्या मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचे की उम्मीद खत्म हो जाएगी? आइए जानते हैं क्या है पूरा समीकरण…

क्या टूट जाएगा मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना?

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. 7 में से 2 मैचों में जीत दर्ज कर टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. मुंबई को इस सीजन में अब 7 और मैच खेलने हैं. अगर इन सभी मैचों में वह जीत दर्ज कर लेती है, तो वह अधिकतम 18 अंक तक पहुंच जाएगी और टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. फिलहाल जो समीकरण बन रहे हैं, उसके मुताबिक प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक तक पहुंचना होगा, ऐसे में मुंबई को 7 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे. अगर मुंबई आज हैदराबाद के खिलाफ हार भी जाती है, तो भी वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR: पंजाब बनाम राजस्थान मुकाबले में हुआ दर्दनाक हादसा, चोटिल हुआ फैन, वीडियो वायरल

मुंबई बनाम हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो साल 2023 से मुंबई की टीम वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी हैं. आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 मैचों में मुंबई, तो 10 में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है.

मुंबई इंडियंस के आगामी मैच

  • 29 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2 मई- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 4 मई- मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 10 मई- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • 14 मई- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
  • 20 मई- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 24 मई- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

ज़रूर पढ़ें