‘हमारी पहली मुलाकात IPL…’, भारतीय एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर जैकब बेथेल ने तोड़ी चुप्पी
जैकब बेथेल
Jacob Bethell: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका नाम भारतीय एक्ट्रेस आध्या आनंद के साथ जोड़ा जा रहा था. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी. अब जैकब बेथेल ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.
आध्या आनंद के साथ रिलेशनशिप पर क्या बोले जैकब बेथेल?
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलने वाले इंग्लिश स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए. जहां उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस आध्या आनंद के साथ अपने रिश्ते की खबरों को खारिज कर दिया है. बेथेल ने आध्या के साथ रिलेशनशिप की खबरों को महज अफवाह बताते हुए इन्हें खारिज कर दिया है.
🚨 Jacob Bethell on the rumours involving Adhya Anand:
— ARPIT• (@ImArpit_63) July 20, 2026
🗣️ "We only met during an IPL ad shoot, took a picture together, and became friends. There's nothing between us. The relationship rumours are completely false." pic.twitter.com/p2v6jnc60z
यह भी पढ़ें: पुलिस की वर्दी में नजर आए DSP मोहम्मद सिराज, तेलंगाना DGP को दिया खास तोहफा, शेयर की तस्वीर
IPL में हुई थी मुकाबला
आध्या आनंद के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच जैकब बेथेल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैंने जब सोशल मीडिया पर अपने और आध्या आनंद के रिलेशनशिप में होने की खबरें देखीं तो मुझे बहुत हंसी आई. मैं आध्या से पहली बार एक आईपीएल एड शूट के दौरान मिला था और उसके बाद हमारी दोबारा कोई मुलाकात नहीं हुई. एड शूट के दौरान ही हम दोस्त बन गए और तभी हमने एक साथ फोटो भी खिंचाई. अपनी बात को आगे बढ़ते हुए बेथेल ने कहा हमारे बीच रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं है.
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में किया शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वह हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. इस सीरीज में बेथेल ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में बेथेल फ्लॉप रहे, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में उन्होंने 91 रनों की तूफानी पारी खेली और इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई.