KKR vs LSG: फिन एलन के ‘आउट’ पर मचा बवाल, बाउंड्री टच के बावजूद दे दिया फैसला, वीडियो वायरल
दिगवेश राठी
KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले से एक बड़ा विवाद सामने आया है. ईडेन गार्डेन्स में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. पारी की शुरुआत करने आए फिन एलन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनका विकेट अब एक नया विवाद बन गया है.
विवादों में फिन एलन का कैच
दरअसल यह घटना केकेआर की पारी के दूसरे ओवर की है, जब तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन ने थर्ड-मैन की दिशा में हवाई शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास तैनात दिगवेश राठी ने शानदार प्रयास करते हुए उनका कैच लपक लिया, जिसके बाद पूरा मामला विवादों में घिर गया.
🚨 POOR UMPIRING CONTINUES IN IPL
— Brutal Truth (@sarkarstix) April 9, 2026
Digvesh Rathi today claimed Finn Allen's catch at the boundary in KKR vs LSG match.
However, replays show Digvesh's feet touched the boundary cushion while holding the ball.
Finn was adjudicated out while it was a SIX pic.twitter.com/sXrfGfbQB9
सोशल मीडिया पर दिगवेश राठी के इस कैच को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कैच लेते समय उनका बायां पैर बाउंड्री से टच हो गया था. दरअसल, जिस एंगल से यह कैच दिखाया गया, उससे यह स्पष्ट करना मुश्किल था कि कैच पूरी तरह सही था या नहीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के खिलाफ जीत के बावजूद BCCI ने शुभमन गिल पर ठोका जुर्माना, जानें क्या है वजह
अंपायरों के फैसलों पर उठ रहे सवाल
इसी बात को लेकर फैंस ने अंपायरों को जमकर घेरा है. विवाद इस बात पर और गेहरा गया कि ग्राउंड अंपायरों ने इस फैसले को दोबारा जांचना जरूरी नहीं समझा. फैंस का कहना है कि जब तकनीक मौजूद है, तो ऐसे करीबी मामलों में थर्ड अंपायर की मदद जरूर ली जानी चाहिए थी, ताकि सही फैसला सामने आ सके.
कमेंटेटर्स ने भी उठाए सवाल
इसके अलावा इस मैच में हिंदी कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने भी इस कैच पर सवाल उठाए गए. कमेंटेटर्स ने साफ कहा कि राठी का कैच लीगल नहीं था और रिप्ले में उनका बायां पैर स्पष्ट रूप से बाउंड्री लाइन को छूता हुआ नजर आ रहा था, जिससे विवाद और गहरा गया.