KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में कोलकाता के सामने लखनऊ की चुनौती, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें लखनऊ का पलड़ा भारी है.
KKR vs LSG

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडेन गार्डेन्स में खेला जाना है. इस मैच में अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी, तो वही लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस मैच से पहले आइए जानते है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स और उनकी संभावित प्लेइंग 11 के बारें में…

कोलकाता बनाम लखनऊ हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें लखनऊ का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 मैचों में लखनऊ तो 2 में कोलकाता ने जीत हासिल की है.कोलकाता के घरेलू मैदान ईडेन गार्डेन्स में भी लखनऊ का ही पलड़ा भारी है. इस मैदान में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 भिड़ंत हुई हैं, जिसमें 2 बार लखनऊ तो 1 बार कोलकाता ने जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG मैच पर बारिश का खतरा, कोलकाता में येलो अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

ईडेन गार्डेन्स पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन इसके बाद बल्लेबाज ही पूरा मैच चलते हैं. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इस मैदान में ज्यादा रन चेज देखने को मिलते हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा

लखनऊ सुपर जायंट्स- एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी

ज़रूर पढ़ें