KKR vs SRH: हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मुजरबानी का कहर, एक ओवर में झटके 2 बड़े विकेट
ब्लेसिंग मुज़ारबानी
KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में केकेआर के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट झटककर मैच का पूरा रुख बदल दिया.
हैदराबाद की शानदार शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम शानदार शुरुआत के साथ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी.पारी की शुरुआत करने आए ट्रेविस हेड आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे.उनके साथ अभिषेक शर्मा भी क्रीज पर टिककर पारी को संभाल रहे थे।.दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था और पावरप्ले में ही 84 रन कूट डाले. हैदराबाद को अफल झटका हेड के रूप में लगा.
यह भी पढ़ें: क्या पंजाब के खिलाफ सीएसके के अगले मैच में खेलेंगे MS Dhoni? सामने आया बड़ा अपडेट
मुजरबानी ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट
हैदराबाद की ओर से 8वां ओवर तेज गेंदबाज मुजरबानी डालने आए. मुजरबानी जैसे ही गेंदबाजी के लिए आए,उन्होंने मैच का पासा पलट दिया. अपने ओवर में उन्होंने पहले अभिषेक शर्मा को आउट किया, जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच थमा बैठे. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने ईशान किशन को भी अपना शिकार बनाया और हैदराबाद को एक ही ओवर में दोहरा झटका दे दिया.
Blessing Muzarabani has ARRIVED in the IPL! 🔥
— Khan (@ccricket713) April 2, 2026
Two wickets in one over – Kishan and Abhishek gone #IPL2026 #KKRvsSRH https://t.co/RZJXfFjYwl pic.twitter.com/iDX2vCatjP
हैदराबाद की ओर से अभिषेक शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान ईशान किशन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए.
मुजरबानी के अलावा वैभव अरोरा ने भी इस मैच में एक ही ओवर में दो बैक टू बैक विकेट लिए. वैभव ने पहले नीतीश को आउट किया और उसके बाद अगली ही गेंद में उन्होंने सलिल अरोरा को भी पवेलियन भेजा.