दिल टूटा, उम्मीद अभी…, टीम इंडिया में जगह न मिलने पर छलका क्रुणाल पंड्या का दर्द, इंस्टा स्टोरी वायरल

Krunal Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें धाकड़ ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को जगह नहीं मिली है. टीम में जगह न मिलने के बाद क्रुणाल अपने इमोशंस रोक नहीं पाए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है.
Krunal Pandya

क्रुणाल पंड्या

Krunal Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, जबकि धाकड़ ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. टीम में जगह न मिलने के बाद क्रुणाल अपने इमोशंस रोक नहीं पाए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है.

BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बीते दिन मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस आगामी सीरीज के लिए टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों सौंपी गई हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हुई है. इसी के साथ 4 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है जिनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: T-20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, बुमराह की एंट्री, दिल्ली में होंगे सभी मैच

क्रुणाल पंड्या का छलका दर्द

जैसे ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर अपनी दिल की बात कही, जिसमें उन्होंने लिखा,”उम्मीद अभी भी जिंदा है.” इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में तिरंगे का इमोजी लगाया है. क्रुणाल की यह स्टोरी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.

लंबे समय से टीम इंडिया से चल रहे बाहर

बता दें, 35 साल के क्रुणाल पंड्या ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था. इसके बाद वह लगातार टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है. क्रुणाल आईपीएल में पिछले दो सीजन से शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 2 बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

आईपीएल 2026 में पंड्या ने आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट झटके थे. इस जबरदस्त फॉर्म को देखकर सबको लग रहा था कि शायद इस बार क्रुणाल की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन इस बार भी सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा नहीं जताया है.

ज़रूर पढ़ें