डेब्यू टेस्ट में धमाल मचाते ही मानव सुथार को मिला इंग्लैंड से बड़ा ऑफर, इस विदेशी टीम के लिए खेलते आएंगे नजर
मानव सुथार
Manav Suthar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड से बड़ा मौका मिला है. सुथार अब इंग्लैंड के प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे.
काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे मानव सुथार
दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार टेस्ट डेब्यू के बाद अब भारतीय युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जा रहे हैं. उन्होंने वॉरविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ एक शॉर्ट-टर्म डील साइन की है. यह पहला मौका होगा जब 23 वर्षीय मानव सुथार काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे. इस फैसले की जानकारी देते हुए क्लब ने कहा,’वॉरविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को मानव सुथार के साथ शॉर्ट-टर्म कान्ट्रैक्ट साइन करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.’
Warwickshire County Cricket Club announces the signing of Manav Suthar on a short-term contract.
— ANI (@ANI) June 10, 2026
He will be available for selection for the next two rounds of the Rothesay County Championship. Suthar, a left-arm finger-spinning all-rounder, made his Test Match debut for India… pic.twitter.com/yd5oe8GZte
डेब्यू टेस्ट में मचाया धमाल
23 वर्षीय भारतीय युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया. अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए. सुथार की घातक गेंदबाजी के चलते भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अब इस धमाकेदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में मौका मिला है.
मानव सुथार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
राजस्थान के मानव सुथार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में उन्होंने 136 विकेट के साथ ही 973 रन हैं. सुथार 7 बार पारी में 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट ले चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक भी दर्ज है.