LSG vs DC: लुंगी एनगिडी की खतरनाक गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए निकोलस पूरन,उड़ गए स्टंप

LSG vs DC: दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को ऐसी गेंद पर बोल्ड...
Lungi ngidi

लुंगी एनगिडी

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को ऐसी गेंद पर बोल्ड किया, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए. इस मैच में पूरन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए.

एनगिडी की गेंद पर बोल्ड हुए पूरन

दरअसल यह घटना लखनऊ की पारी के दौरान उस समय हुई, जब टीम दबाब में थी और उन्हें तेजी से रन बनाने की जरूरत थी. दिल्ली की ओर से 9वां ओवर तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी डालने आए इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने पूरन को अपना शिकार बनाया. इस ओवर में एनगिडी ने एक चतुराई भरी स्लोअर डिलीवरी डाली, जिसे पूरन बिल्कुल भी पढ़ नहीं सके. वह बड़े शॉट के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद की गति और लाइन से पूरी तरह चूक गए और बैट अपने पैर पर ही दे मारा.नतीजा यह हुआ कि गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकराई और पूरन बोल्ड हो गए.पूरन इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: LSG vs DC: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, दिल्ली के खिलाफ हुए रन आउट, फैंस का टूटा दिल

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

उनकी यह विकेट लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ा झटका साबित हुई, क्योंकि पूरन टीम के सबसे भरोसेमंद फिनिशर माने जाते हैं. उनके जल्दी आउट होने से टीम का मध्यक्रम पूरी तरह दबाव में आ गया. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की ओर लखनऊ की टीम को महज 141 रनों पर ही रोक दिया.

लखनऊ के खिलाफ झटके 3 विकेट

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करते हुए लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की. दिल्ली के लिए अपने पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट लेकर लखनऊ की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका. इस मैच में उन्होंने 3.4 ओवर करते हुए 27 रन देखर 3 विकेट लिए.

ज़रूर पढ़ें