क्या मुंबई के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni? रोहित के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
एमएस धोनी और रोहित शर्मा
MI vs CSK: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में फैंस की नजरें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की संभावित वापसी पर टिकी हुई हैं. फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या ये दोनों खिलाड़ी इस आगामी मैच में खेलेंगे या नहीं.
क्या मुंबई के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वानखेड़े में अभ्यास करते नजर आए. नेट में उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए जमकर पसीना बहाया. ऐसे में उनकी वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि धोनी मुंबई के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सीएसके में वापसी कर सकते हैं. बता दें, धोनी पिंडली की चोट के चलते टीम से बाहर थे. उन्होंने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेला है.
MS DHONI DOING WICKETKEEPING PRACTICE AHEAD OF THE MATCH Vs MI. 🐐 (Devdutt Pandey). pic.twitter.com/9hUsABSN8v
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 21, 2026
यह भी पढ़ें: 10 चौके, 10 छक्के…अभिषेक की आंधी में उड़े दिल्ली के गेंदबाज, जड़ा IPL में अपना दूसरा शतक
रोहित के खेलने पर सस्पेंस
वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खेलने को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. रोहित इन दिनों हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को हुए अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया था, जिसके बाद चेन्नई के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.
दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीजन दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों टीमों ने अब तक 6 मैचों में सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में दोनों को हार का सामना करना पड़ा.अब ये देखना दिलचस्प होगा की गुरुवार को मैच कौन जीतता है.