MI vs KKR: कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम, मुंबई को 4 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
MI vs KKR : कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. जवाब में कोलकाता ने दबाव के बावजूद संयमित बल्लेबाजी की और 18.6 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बना दिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. केकेआर के लिए मनीष पांडे प्लेयर ऑफ द मैच रहे. जिन्होंने 45 रनों की पारी खेलकर केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
मुंबई इंडियंस- रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा