MI vs KKR: क्या करियर खत्म होने तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहेंगे शार्दुल ठाकुर? जानें हार्दिक पंड्या ने क्या कहा…

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की.
Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से दमदार जीत दर्ज की. मुंबई की इस जीत के हीरो भारतीय स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे.फ्रेंचाईजी ने अब उन्हें इस जीत का तोहफा देने का मन बना लिया है, जिसका जिक्र खुद कप्तान हार्दिक पंड्या न किया है. आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला…

हार्दिक पंड्या ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया की, उन्होंने शार्दुल से कहा कि अब काफी फ्रेंचाईजी बदल लीं, मैं चाहता हूं कि आप अपने करियर के आखिरी तक अब मुंबई इंडियंस में ही रहें. हार्दिक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शार्दुल के लिए कहा कि, वह एक शानदार इंसान हैं और वह हालातों से घबराते नहीं हैं. जिस तरह वह बल्लेबाजों को चकमा देने की कोशिश करते हैं, वह कमाल है.

यह भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ फुस्स हुए कैमरन ग्रीन, पहले ही मैच में KKR को लगा 1.7 करोड़ का फटका

मुंबई की जीत में निभाई अहम भूमिका

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. रविवार को खेले गए इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देखर 3 बड़े विकेट झटके. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसमें फिन एलन, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है.

2010 से मुंबई इंडियंस से जुड़े

बता दें, शार्दुल ठाकुर पहली बार 2010 में बतौर नेट गेंदबाज मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. अब आईपीएल 2026 में उन्होंने करीब 14 साल बाद मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. साल 2012 के बाद यह पहला मौका था जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना पहला मैच जीता और उनकी इस जीत के हीरो शार्दुल ठाकुर रहे.

ज़रूर पढ़ें