IPL 2026 में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री, इस टीम में हुआ शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है.
Rehan Ahmed

रेहान अहमद

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. टीम ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बता दें, फ्रेंचाईजी ने डकेट की जगह एक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है.आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी…

ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. बता दें, रेहान को बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. दिल्ली ने रेहान को 75 लाख रुपये में साइन किया है.

यह भी पढ़ें: MI vs CSK: वानखेड़े में संजू सैमसन का आया तूफान, मुंबई के खिलाफ जड़ा इस सीजन का दूसरा शतक

बेन डकेट ने नाम लिया वापस

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लिश बल्लेबाज बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. डकेट का यह पहला आईपीएल सीजन था. लेकिन इंटरनेशनल करियर पर फोकस करने को लेकर उन्होंने आखिरी समय में आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. आईपीएल से नाम वापस लेने के चलते बीसीसीआई ने उन्हें 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया है.

कौन हैं रेहान अहमद

21 वर्षीय इंग्लैंड के ऑलराउंडर रेहान अहमद पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं. उनका जन्म 13 अगस्त 2004 को इंग्लैंड के नॉटिंघम में हुआ था, लेकिन उनका परिवार पाकिस्तान मूल का है. उनके पिता नैम अहमद पाकिस्तान के मीरपुर के रहने वाले थे, जो खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं.

18 साल की उम्र में किया डेब्यू

21 वर्षीय युवा ऑलराउंडर के क्रिकेट करियर की बात करें, तो रेहान इंग्लैंड की नेशनल टीम के लिए तीनों फॉर्मैट में डेब्यू कर चुके हैं. इंग्लिश टीम के लिए उन्होंने अब तक 5 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49 विकेट लिए हैं. रेहान ने साल 2022 में 18 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं.

ज़रूर पढ़ें