100 से ज्यादा बाइक्स के मालिक हैं MS Dhoni, सबसे महंगी सुपरबाइक की कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

MS Dhoni Bikes Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का बाइक्स के प्रति जुनून किसी से छुपा नहीं है. उनके पास 100 से भी ज्यादा बाइक्स का शानदार कलेक्शन मौजूद हैं.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Bikes Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का बाइक्स के प्रति जुनून किसी से छुपा नहीं है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और हेलीकॉप्टर शॉट से करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाले धोनी, मैदान के बाहर सुपरबाइक और विंटेज मोटरसाइकिलों के बड़े शौकीन हैं. रांची स्थित उनके फार्महाउस में बना गैराज इस बात का सबूत है, जहां 100 से ज्यादा बाइक्स का शानदार कलेक्शन मौजूद हैं.

धोनी के पास कौन-कौन सी बाइक्स?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास उनके कलेक्शन में Kawasaki Ninja से लेकर Harley-Davidson Fat Boy जैसी स्टाइलिश और बेहद महंगी मोटरसाइकिल हैं. माही की सबसे पहली मोटरसाइकिल Yamaha RD350 थी, जो आज भी उनके पास मौजूद है. इसके अलावा सालों पहले राजदूत मोटरसाइकिल का भी अलग रुतबा देखने को मिलता था, धोनी के पास वह भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान के बाद अब रेस ट्रैक पर ‘थाला’ का जलवा, सुपरबाइक के साथ MS Dhoni का VIDEO वायरल

कितनी बाइक्स के मालिक हैं धोनी?

हाल ही में एक इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने खुद खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पास 100 से भी ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन है. लेकिन उनमें से केवल 30-35 ही चलने की हालत में हैं. कोविड के समय जब लॉकडाउन लगा था, तब धोनी ने अपनी बाइक्स के साथ खूब समय बिताया था. वह अक्सर अपनी बाइक उठाकर राइड पर निकाल जाते हैं. कई बार बाइक के साथ उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

धोनी की सबसे महंगी बाइक की कीमत कितनी?

धोनी के बाइक कलेक्शन में सबसे महंगी मोटरसाइकिल Confederate X132 Hellcat बताई जाती है, जिसकी कीमत भारत में करीब 47 लाख से 52 लाख तक है. वहीं Kawasaki Ninja ZX 14R की कीमत 22 लाख तक बताई जाती है. हालांकि इस मॉडल को भारत में अब बंद कर दिया गया है. धोनी के पास Ducati 1098 Model Sports Bike भी है, जिसकी कीमत 12 लाख से ऊपर बताई जाती है.

ज़रूर पढ़ें