क्या खत्म हो गया ‘MS Dhoni’ का IPL सफर? गुजरात के खिलाफ अहम मैच से पहले रांची लौटे थाला
महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले धोनी रांची लौट गए हैं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. धोनी के रांची लौटेने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे है.
रांची लौटे MS Dhoni
दरअसल गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टीम का साथ छोड़कर अपनर गृहनगर रांची लौट गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक माही इन दिनों अंगूठे की चोट से जूझ रहे है और गुजरात के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी ने भी मैच से पहले प्री-मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान धोनी की गैरमौजूदगी की पुष्टि कर दी है. उन्होंने बताया कि धोनी का अंगूठा अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है और वह इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि अगर सीएसके प्लेऑफ में पहुंचती है, तो माही के लौटने की उम्मीद है.
MS Dhoni has gone back home to Ranchi with a thumb injury 🤕
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 21, 2026
He will join CSK if they make the playoffs pic.twitter.com/Xrsm8fENlL
यह भी पढ़ें: KKR VS MI: कमबैक मैच में हार्दिक पंड्या से हुई बड़ी गलती, BCCI ने ठोका जुर्माना
क्या खत्म हुआ MS Dhoni का IPL में सफर?
बता दें, काफ इंजरी के चलते धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उनके रांची लौटने के बाद कायस लगाए जा रहे हैं कि धोनी जल्द ही आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं और उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है. हालांकि धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल में उनका सफर अब जल्द ही खत्म हो सकता है और वह किसी भी समय रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.
क्या है CSK के लिए प्लेऑफ का समीकरण?
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. सीएसके की टीम 13 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका पर सातवें पायदान पर है. ऐसे में उन्हें शुभमन गिल एंड कंपनी को बड़े अंतराल से हराना होगा. इसी के साथ चेन्नई को दुआ करनी होगी कि दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बाकी बचे मैच हार जाएं. जिससे सीएसके प्लेऑफ में पहुंच जाएं.