IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को शामिल कर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ज़ुबीन भरुचा
Zubin Bharucha: आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है. आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी अब बड़े बदलाव करती नजर आ रही है. आईपीएल 2027 से पहले टीम ने बड़ा फैसला लेते अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है और जुबिन भरूचा को टीम के साथ जोड़ लिया है. बता दें, मुंबई इंडियंस ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस की जिम्मेदारी सौंपी हैं.
मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े जुबिन भरूचा
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि जुबिन भरूचा डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ रहे हैं. वह एमआई इकोसिस्टम में परफॉरमेंस से जुड़े सभी एरिया में मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लिडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे. मुंबई इंडियंस ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि भरूचा फ्रेंचाइजी के बेहतरीन ढंग से जुड़े हुए इकोसिस्टम में मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करेंगे.
𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮𝗶 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝘀 𝗮𝗽𝗽𝗼𝗶𝗻𝘁 𝗭𝘂𝗯𝗶𝗻 𝗕𝗵𝗮𝗿𝘂𝗰𝗵𝗮 𝗮𝘀 𝗗𝗶𝗿𝗲𝗰𝘁𝗼𝗿 𝗼𝗳 𝗣𝗲𝗿𝗳𝗼𝗿𝗺𝗮𝗻𝗰𝗲
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 22, 2026
Read more 👉 https://t.co/DbIcJ1weDD pic.twitter.com/BXN6rNvBdy
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरों के बीच MI का रहस्यमयी पोस्ट, HP Coded ने बढ़ाई हलचल
कौन हैं जुबिन भरूचा?
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जुबिन भरूचा कौन हैं? तो आपको बता दें, वह एक पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं. उन्होंने मुंबई और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेला है. इसके अलावा वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. जुबिन भरूचा 2008 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे. इसके बाद वह 2016 और 2017 में दिल्ली के तकनीकी निदेशक थे. इसके बाद वह 2018 में एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े जहां उन्होंने क्रिकेट संचालन निदेशक की भूमिका निभाई. अब वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं.
कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर
56 साल के जुबिन भरूचा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 1021 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जुबिन के नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट के 11 मुकाबलों में उन्होंने 189 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.