दूसरे टेस्ट में भी कटेगा सिराज का पत्ता, क्राइस्टचर्च में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
भारतीय टेस्ट टीम
Siraj May Sit Out Again: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है, क्योंकि जो भी टीम यह मैच जीतेगी सीरीज भी उसी के नाम हो जाएगी. वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा. हैगली ओवल की पिच पर हरी घास होने के कारण यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस मैच में भी बेंच पर बैठे नजर आएंगे या उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा. इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्राइस्टचर्च टेस्ट में टीम इंडिया किस प्लेइंग कॉमबिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है.
क्या प्लेइंग 11 से फिर कटेगा मोहम्मद सिराज का पत्ता?
दरअसल, क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की. मोर्कल ने कहा कि सिराज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और वह एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम चयन से जुड़े फैसले कई बार कठिन होने हैं और सिलेक्शन उनके हाथ में नहीं है.
Morne Morkel: Mohammed Siraj is bowling well, he is a world class bowler. My conversations with him have been where we are and what we can do to improve. There is no pattern in those (Day 5 not going our way). If you look at week leading up to the Test, looked like a surface which will have dents. Not a lot of balls kept low… we are trying to get better. Too many other parts also playing
— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) November 26, 2026
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा टीम में वापसी का रास्ता खोजने और अपनी जिम्मेदारी खुद लेकर उस पर काम करने की जरूरत है. मोर्कल के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वेलिंगटन टेस्ट के तरह ही दूसरे टेस्ट मैच में भी मोहम्मद सिराज बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं.
गुरनूर बराड़ की तारीफ
वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की तारीफ करते हुए संकेत दिए कि दूसरे टेस्ट मैच में बराड़ की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने गुरनूर को लेकर कहा कि वे सही दिशा में काम कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने के करीब हैं. मोर्कल के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि गुरनूर बराड़ क्राइस्टचर्च में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं.
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रिसिध कृष्णा



