श्रीलंका में पाक टीम की ऐसी खातिरदारी! वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक

Pakistan Cricket Team: वायरल वीडियो में पाकिस्तान टीम की ठहरने की व्यवस्था दिखाई जा रही है. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स पाक टीम का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.
Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan Cricket Team: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि श्रीलंका से आया एक वीडियो है. टूर्नामेंट में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रही पाकिस्तान टीम का मैदान के बाहर का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पाकिस्तान टीम की ठहरने की व्यवस्था दिखाई जा रही है. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स पाक टीम का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान टीम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे उस जगह को दिखाया गया है, जहां पाकिस्तान टीम को ठहराया गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाक टीम को जिस जगह रोका गया है, वह इंटरनेशनल लेवल की नहीं है. अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रीलंका की खातिरदारी पर तंज कसा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स पाक टीम का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BCCI Central Contract: रोहित-कोहली का डिमोशन, ईशान और शमी बाहर… बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान

यूजर्स उड़ा रहे मजाक

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमे पाकिस्तान टीम नजर आ रही है. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, यह वह मेहमाननवाजी है जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कोलंबो में श्रीलंका और आईसीसी से मिल रही है. यूजर ने आगे लिखा कि यह टीम होटल कम और ऐसा ज्यादा लग रहा है जैसे मजदूर सिमेन्ट फैक्ट्री से बाहर आ रहे हैं. दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेन्ट करते हुए कहा, ‘घर पर बुलाकर जलील किया.’

USA के खिलाफ आज मैदान पर उतरेगा पाक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का मुकाबला आज यूएसए से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत की तलाश में उतरेगी तो वहीं अमेरिका अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

ज़रूर पढ़ें