भारत दौरे पर आएगी पाकिस्तानी टीम, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सरकार से मिली हरी झंडी, देखें शेड्यूल

Asian Champions Trophy Hockey Schedule: अगले महीने मेंस हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन मोहाली में होने वाला है, जिसके लिए पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत दौरे पर आएगी.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

Asian Champions Trophy Hockey Schedule: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर खेल के मैदान पर भी देखने को मिला है, लेकिन इन सब के बीच मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, सोमवार 14 सितंबर को हॉकी इंडिया ने 27 अक्टूबर से 05 नवंबर के बीच होने वाले 2026 मेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. शेड्यूल सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि पाकिस्तान टीम भारत का दौरा करेगी.

भारत दौरे पर आएगी पाकिस्तानी टीम

दरअसल अगले महीने मेंस हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन होने वाला है. यह टूर्नामेंट पंजाब की मेजबानी में खेला जाएगा. इस आगामी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अलावा चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीम हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जालंधर और मोहाली के हॉकी स्टेडियम में खेले जाएगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करते हुए दावा किया की पाकिस्तान की टीम मोहाली में होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी.

यह भी पढ़ें: https://vistaarnews.com/sports/indian-junior-womens-hockey-team-creates-history-becomes-asia-cup-champion-for-the-third-time/

सीएम भगवंत मान ने की शेड्यूल की घोषणा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के मुताबिक बाइलेट्रल सीरीज के अलावा हर टूर्नामेंट में भारत की टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. बता दें, मुख्यमंत्री मान ने सोमवार 14 सितंबर को मोहाली के एएचएफ मेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान किया. इस टूर्नामेंट का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में किया जाएगा.

पाकिस्तान से अच्छे संबंध- हॉकी इंडिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी संघों के बीच अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा, ‘आपने देखा होगा कि जब भी भारतीय टीम पाकिस्तान को हराती है, तो मैं सबसे पहले पाकिस्तानी टीम से जाकर मिलता हूं. उनके खिलाड़ी भी मुझे काफी सम्मान देते है.’

ज़रूर पढ़ें