क्या IPL खेलेगा ये पाकिस्तानी स्टार? ब्रिटेन की नागरिकता से भारत में मिलेगी एंट्री

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है. ऐसे में वह अब इंग्लैंड के खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने के पात्र हो गए हैं.
Mohammad Amir

मोहम्मद आमिर

Mohammad Amir: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल के दरवाजे पिछले 19 सालों से बंद हैं. साल 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं. वजह है उनकी ब्रिटेन की नागरिकता, जिसने आईपीएल में उनकी एंट्री की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है.

क्या IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर?

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है. ऐसे में वह अब इंग्लैंड के खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने के पात्र हो गए हैं. कुछ समय पहले ही आमिर ने खुद खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी नरजिस खान, जो ब्रिटेन की नागरिक हैं, उनके जरिए इंग्लैंड का पासपोर्ट लेने की प्रोसेस में हैं. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई थी. बता दें, आईपीएल में खिलाड़ियों की एंट्री उनके पासपोर्ट और क्रिकेट बोर्ड से जुड़े स्टेटस के आधार पर तय होती है.

यह भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया ‘MS Dhoni’ का IPL सफर? गुजरात के खिलाफ अहम मैच से पहले रांची लौटे थाला

नागरिकता मिलने की पुष्टि

पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ब्रिटेन की नागरिकता मिलने की जानकारी दी है. उन्होंने खुद साफ किया कि वह अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन पासपोर्ट पाने की प्रक्रिया में थे, जो अब पूरा हो चुका है. इससे पहले आमिर ने खुद एक पाकिस्तानी चैट शो में कहा था कि अगर उन्हें ब्रिटेन का पासपोर्ट मिल जाता है तो वह आईपीएल में खेलने के लिए एलीजिबल होंगे. इसके अलावा 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा था कि अगर मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा तो मैं खेलना चाहूंगा.

मोहम्मद आमिर क्रिकेट करियर

34 वर्षीय मोहम्मद आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 119, वनडे में 81 और टी20I में 71 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 364 टी20 मैचों में उनके नाम 425 विकेट दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें