PBKS vs DC: श्रेयस अय्यर ने एक हाथ से जड़ा गगनचुंबी छक्का, वीडियो वायरल
श्रेयस अय्यर
PBKS vs DC: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले के दौरान अय्यर ने 59 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक हाथ से शानदार छक्का जड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रेयस अय्यर ने एक हाथ से मारा छक्का
दरअसल पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 12वां ओवर लुंगी एनगिडी डालने आए. इस ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक हाथ से शानदार छक्का जड़ दिया. एनगिडी ने यह गेंद बेहद धीमी गति से डाली थी जिससे अय्यर पूरी तरह चकमा खा गए. अय्यर गेंद में गति के बदलाव को समझ नहीं पाए और उन्होंने बल्ले को घुमा दिया. इस दौरान उनका एक हाथ छूट गया और गेंद मिड-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए चली गई. अपने इस शॉट को देखकर खुद श्रेयस भी हैरान रह गए. अब अय्यर के इस सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Deceived but over the ropes 😲
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Rate Shreyas Iyer's one-handed Maximum 🙌✍️
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/QBdquBuzqJ
श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 59 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. श्रेयस अय्यर ने कपूर कॉनली के साथ मिलकर अहम साझेदारी निभाई और अपनी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
बने सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले कप्तान
आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक कुल पांच अर्धशतक जड़े हैं. इस सीजन अब तक खेली गई 10 पारियों में उन्होंने 392 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और 25 छक्के निकले हैं.