PBKS vs RR: क्या पंजाब बनाम राजस्थान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा होगा मुल्लांपुर का मौसम और पिच
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
PBKS vs RR: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला आज मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहां मौसम और पिच दोनों ही मैच के नतीजे पर अहम भूमिका निभाएंगे. इस मैच में बारिश की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे होगा मुल्लांपुर का मौसम और यहां की पिच.
कैसा रहेगा आज मुल्लांपुर का मौसम?
28 अप्रैल मंगलवार को मुल्लांपुर के मौसम की बात करें, तो यहां आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम के समय में यहां हल्की बारिश होने की संभावना है. शाम 6 से 7 के बीच करीब 10 प्रतिशत और 8 से 9 के बीच करीब 20 प्रतिशत बारिश होने के आसार है. राहत की बात यह है कि तेज बारिश के अनुमान बिल्कुल कम है. ऐसे में बारिश के कारण पंजाब बनाम राजस्थान मुकाबला रद्द होने की संभावना बिल्कुल बहुत कम है. हालांकि मैच के समय आंधी-तूफान आने की आशंका है, जिसके कारण कुछ समय के लिए मैच रोका जा सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को लेकर उगला जहर, कहा- उनके सभी गेंदबाजों से नफरत…
कैसी रहेगी पिच?
मुल्लांपुर की पिच की बात करें, तो आमतौर पर यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. पिच सपाट होने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छी गति से आती है, ऐसे में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. आज के मैच में भी यहां रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. मैच के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. पिच और मौसम को देखते हुए दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसन, विजयकुमार वैसाख, युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा