पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़, अब इस टीम के लिए खेलेंगे घरेलू क्रिकेट

Shashank Singh: आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ की घरेलू टीम छोड़ दी है.
Shashank Singh

शशांक सिंह

Shashank Singh: आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ की घरेलू टीम छोड़ दी है. अब वह 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलेंगे. हाल ही में शशांक ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी घरेलू टीम का साथ छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ले लिया है.

शशांक सिंह ने किया बड़ा खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में शशांक सिंह ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ का साथ छोड़ रहे हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ले लिया है और 2026-27 सीजन से वह पुडुचेरी की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. शशांक ने खुलासा किया कि पिछले सीजन में उनके कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी. उस मुश्किल दौर में छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड ने उनका बिल्कुल साथ नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: IND VS SL: टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, श्रीलंका टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

टीम की लिस्ट में शशांक सिंह का नाम नहीं

शशांक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘सीजन खत्म होने के बाद उनका नाम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं रखा गया. साथ ही बेंगलुरू में आयोजित प्री-सीजन कैंप के लिए गई छत्तीसगढ़ टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं था. उन्होंने बोर्ड से पूछा भी कि उनका नाम क्यों नहीं चुना गया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर लगाए आरोप

शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,’मुझसे कहा गया कि मैं सिर्फ आईपीएल खेलना चलता हूं और छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं. जबकि ऐसा नहीं है. सच यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुझे 2023-24 घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीजन के बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया था.’

ज़रूर पढ़ें