RCB vs KKR: ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है’, कोलकाता के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा? वीडियो वायरल
विराट कोहली
Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. पिछली दो पारियों में बिना खाता खोले हुए आउट होने वाले किंग कोहली ने इस मैच में 105 रन की नाबाद पारी खेली. मैच के दौरान कोहली ने कहा कि ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है’, उनकी यह बयान स्टंप माइक पर कैद हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा?
दरअसल आरसीबी की पारी के दौरान भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली स्कूप शॉट की प्रैक्टिस करते दिखे. बता दें, कोहली आमतौर स्कूप शॉट नहीं खेलते हैं. वह ज्यादातर क्लासिक शॉट्स खेलकर रन बनाते हैं. ऐसे में केकेआर के खिलाफ स्कूप शॉट की प्रैक्टिस कर वह मस्ती करते दिखे. बेंगलुरू की पारी के दौरान सबसे ज्यादा मजेदार पल तब आया, जब कोहली ने अपने पुराने साथी मनीष पांडे से कहा कि आज मैं स्कूप शॉट खेलूंगा, ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है’, अब तो हर शॉट लगेगा. किंग कोहली का यह बयान स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, कोहली ने यह बयान अपने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास पर दिया है. जहां रिटायरमेंट के बाद अब वह हर तरह के शॉट खेलने का मजा ले रहे हैं.
VIRAT KOHLI ON STUMP MIC 😭
— VIKAS (@Vikas662005) May 14, 2026
"Ab to India k liye thodi naa khelna hai ab to har shot lgega". pic.twitter.com/Z3ou2nUyoy
यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: रायपुर में आया विराट कोहली का तूफान, विस्फोटक बल्लेबाजी कर बना दिए कई महारिकॉर्ड्स
T20 वर्ल्ड कप के बाद लिया संन्यास
बता दें, भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद पिछले साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. 37 वर्षीय किंग कोहली टीम इंडिया के लिए अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. ऐसे में वह आईपीएल में अपने बल्लेबाजी का भरपूर मजा ले रहे हैं.
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल करियर
भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली के टी20 करियर की बात करें, तो इस फॉर्मैट में उन्होंने 125 मैच खेले हैं जिसकी 117 पारियों में उन्होंने 4188 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में कोहली ने 14000 रन पूरे कर लिए हैं. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.