अंपायर के आउट दिए जाने के फैसले पर भड़के रिंकू सिंह, बल्ले से लगा था किनारा फिर भी दिया LBW
रिंकू सिंह
Rinku Singh: क्रिकेट के मैदान पर कई बार अंपायर के फैसले खिलाड़ियों को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही कुछ इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए एसीसी एशिया कप राइसिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में देखने को मिला. भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह अंपायर के एक फैसले पर काफी नाराज नजर आए. दरअसल, इंडिया ए की पारी के दौरान रिंकू महज 12 रन बनाकर LBW आउट हो गए. अंपायर के इस फैसले ने रिंकू असहमत दिखे. रिंकू का मानना था कि गेंद उनके बल्ले से टकराई रही. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अंपायर के फैसले से भड़के रिंकू
दरअसल, इंडिया ए की पारी के दौरान 36वें ओवर में रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे. श्रीलंकाई गेंदबाज रविन्दु फर्नांडो ने इस ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप की लाइन पर डाली. रिंकू सिंह ने इस गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड से टकरा गई. इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने LBW की अपील की ओर अंपायर ने तुरंत अपनी उंगली उठाकर उन्हें आउट करार दिया.
Tough & Unfair Time for Rinku Singh. He was LBW but there was inside edge onto the front pad There were two sounds so I think it was a clear inside edge. Even without bat it looked to be missing stump DRS was unavailable so he had no way to challenge a decision that was wrong https://t.co/ISxpt8VOWm
— Swapnil Vats (@iamswapnilvats) November 26, 2026
अंपायर के इस फैसले से रिंकू काफी नाराज दिखे और उन्होंने बल्ले की ओर इशारा करते हुए बताया कि गेंद पहले उनके बल्ले से लगी थी और उसके बाद पैड पर. हालांकि, इसके बावजूद अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला. पवेलियन लौटने से पहले रिंकू काफी देर तक अंपायर से बहस करते दिखे.
बल्ले से लगा था इनसाइड एज
रिंकू सिंह के आउट होने के बाद जब टीवी पर रिप्ले देखा गया, तो अलग-अलग कैमरा एंगल से देखने पर दिखा की गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले का इनसाइड एज लेती नजर आई. इस दौरान रीप्ले में दो अलग-अलग आवाज भी सुनाई दी. वहीं, शुरुआती आकलन में गेंद की दिशा लेग स्टंप के बाहर जाती हुई दिखाई दी, जिससे अंपायर का फैसला और विवादित बन गया.
12 रन बनाकर आउट हुए रिंकू
श्रीलंका ए के खिलाफ इस मैच में रिंकू सिंह 21 गेंदों में महज 12 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें एक छक्का भी शामिल था. इस अहम मुकाबले में आखिरी ओवरों में रिंकू से तेजी से रन बनाने की उम्मीद थी, लेकिन अंपायर के LBW फैसले ने उनकी पारी का अंत कर दिया. रिंकू के पास अंपायर का फैसला मानने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था, क्योंकि इस मैच में DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) की सुविधा नहीं थी.



