आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी, बेंगलुरू के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए आउट

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी पंत का बल्ला खामोश रहा
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी पंत का बल्ला खामोश रहा और वह महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 5 मैचों में वह सिर्फ एक बार ही अर्धशतक लगा पाए हैं.

बेंगलुरू के खिलाफ लगी चोट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे और चोटिल हो गए. इस दौरान उनकी कोहनी में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. लखनऊ की पारी के दौरान 5वें ओवर की पहली गेंद पर पंत ने शॉट मरने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे. इसके बाद अगली गेंद पर भी उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया, इस बार भी वह मात कहा गए. लगातार 3 गेंदों पर कोई रन न बनाने के बाद उनकी कोहनी में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड आउट होकर मैदान छोड़कर जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

लगातार हो रहे फ्लॉप

हालांकि रिटायर्ड आउट होने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीजन पंत अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं और लगातार निरंतरता के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन के शुरुआती मैच में भी वह केवल 7 रन ही बना सके थे.

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंत शानदार फॉर्म में नजर आए थे, जहां उन्होंने 68 रन की नाबाद पारी खेली थी. हालांकि इस बाद वह बाकी तीन मैचों में लगातार फ्लॉप हुए हैं. केकेआर के खिलाफ 10, गुजरात के खिलाफ 18 और बेंगलुरू के खिलाफ वह सिर्फ 1 रन ही बना सके हैं. अब तक 5 मैचों में उन्होंने सिर्फ 104 रन ही बनाए हैं.पंत आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खियालड़ियों में एक एक हैं. ऐसे में फैंस को उनसे अक्सर बड़े स्कोर की उम्मीद रहती है.

ज़रूर पढ़ें