RR vs CSK: राजस्थान के साथ मुकाबले से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, एक साथ 4 स्टार खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर, ये है बड़ी वजह

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके एक-दो नहीं बल्कि चार स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर पहले मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं.
Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके एक-दो नहीं बल्कि चार स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर पहले मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं कौन है वो चार खिलाड़ी…

CSK पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले सीएसके की टेंशन बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि इस मुकाबले से पहले उनके चार स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम पर दबाव आ गया है. बता दें, आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नेथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए स्पेन्सर जॉनसन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिससे वह भी शुरुआती कुछ मुकाबलों को मिस कर सकते हैं. टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेवीस भी चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. इन चारों स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम पर दबाव बनता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: MI vs KKR: क्या करियर खत्म होने तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहेंगे शार्दुल ठाकुर? जानें हार्दिक पंड्या ने क्या कहा…

राजस्थान के खिलाफ नहीं खेलेंगे ब्रेवीस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेवीस चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. ब्रेवीस का चोटिल होने सीएसके के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि ब्रेवीस ने पिछले सीजन टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार गेंदबाजी की थी.ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में उनकी गैरमौजूदगी टीम की बैटिंग लाइनअप को कमजोर कर सकती है.

धोनी भी बाहर

ब्रेवीस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. बता दें, धोनी इन दिनों पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस सीजन के पहले छह मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.

ज़रूर पढ़ें